No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

अकाली नेता सुरजीत सिंह अंखी की हत्या

अज्ञात बदमाशों ने अंखी को मारी गोली

2 बाइक सवारों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब के होशियारपुर में अकाली नेता सुरजीत सिंह अंखी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि होशियारपुर से 15 किमी दूर मेगोवाल गंजियां में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह की गुरुवार देर रात को बदमाशों ने हमला कर दिया था। उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं। बदमाशों ने गोलीबारी कर फरार हो गए। हादसे के बाद आनन-फानन में ग्रामीण अकाली नेता को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि 10 दिन पहले पंजाब के मोगा में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। बदमाशों ने कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को घर में घुसकर गोली मार दी थी। अब होशियारपुर में सुरजीत सिंह की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और अकाली नेता के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलवरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक एक भी हमलवार पकड़ में नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। सुरजीत सिंह अंखी ने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह दो बार गांव के सरपंच रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.