पांच अक्टूबर को धार जिले में एक रैली को संबोधित करेंगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी की ‘जन आक्रोश’ यात्राओं के समापन के मौके पर पांच अक्टूबर को मध्य प्रदेश के धार जिले में एक रैली को संबोधित करेंगी….. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं…. जन आक्रोश’ यात्राओं ने पिछले छह दिन में यात्रा कार्यक्रम का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा कवर कर लिया है….इन यात्राओं के समापन पर 5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी..