No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

‘गाजा में नरसंहार रोके इजरायल’, हमास के साथ युद्ध पर बोला वर्ल्ड कोर्ट

Israel Hamas War: इजराय और हमास के बीच चल रहे युद्ध का मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत पहुंच चुका है. मामले पर अदालत ने सुनवाई करते हुए इजरायल से नरसंहार रोकने के लिए कहा है.

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अंतरराष्ट्रीय अदालत ने इजरायल से गाजा में नरसंहार रोकने और ऐसी गतिविधियों को भड़काने वालों को सजा देने के लिए कहा है. इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने दी. हालांकि एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने गाजा में संघर्ष विराम का आदेश देने से इनकार कर दिया लेकिन इजराइल से जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए प्रयास करने को कहा.

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत का कहना है कि वह इजराइल पर गाजा में नरसंहार का आरोप लगाने संबंधी मामले को खारिज नहीं करेगी. गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध में 26000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. ये संघर्ष 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के जवाब में शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों की भी मौत हुई है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.