No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

‘अजित पवार ने दिए फर्जी दस्तावेज’, चुनाव आयोग से बोले शरद पवार, अब 9 अक्टूबर को होगी सुनवाई

NCP Hearing: एनसीपी पर दोनों गुट (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) अपना-अपना दावा कर रहे हैं. इस बीच शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अजित पवार ने गलत दस्तावेज दिए हैं.

NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर दावे को लेकर शरद पवार और अजित पवार गुट अपना-अपना पक्ष रखने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को चुनाव आयोग पहुंचे. शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इलेक्शन कमीशन में सुनवाई के बाद अजित पवार गुट को लेकर दावा किया कि वे झूठ बोल रहे हैं. इस दौरान उनके साथ एनसीपी चीफ शरद पवार भी मौजूद रहे. 

सिंघवी ने अजित पवार गुट पर गलत और फर्जी दस्तावेज देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”अगर कोई गलत दस्तावेज देता है तो उसको माना नहीं जा सकता. ऐसे भी लोगों का दस्तावेज दिया गया जिनकी मौत हो चुकी है. लोगों ने मना भी कर दिया कि उन्होंने साइन नहीं किए किए हैं. एक पार्टी को गलत कागज के जरिए तोड़ने की कोशिश की गई.”

शरद पवार के साथ आयोग में जितेंद्र आव्हाड और वंदना चव्हाण पहुंचे थे तो वहीं अजित पवार का पक्ष रखने उनके वकील आए थे. 

चुनाव आयोग में शरद पवार गुट ने क्या कहा?
सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग में सुनवाई दो घंटे चली. पहले पार्ट की सुनवाई एक घंटे चली. हमने कहा कि यह निर्धारित करने के लिए बाध्य हैं कि कोई विवाद है या नहीं. एनसीपी पर अधिकार और पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सोमवार (नौ अक्टूबर)  को इलेक्शन कमीशन में अगली सुनवाई होगी. 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.