Tuesday, March 11, 2025
spot_img

Latest Posts

उत्तराखंड : संजीवनी दिवाली फेस्ट का आज दूसरा दिन

देहरादून के सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में संजीवनी दिवाली फेस्ट का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी किया गया है…उत्तराखंड सिविल सर्विसेज में कार्यरत सभी अधिकारियों की पत्नियों द्वारा इस आयोजन को किया जाता है…जिसमें कई आईएएस पीसीएस अधिकारियों की धर्मपत्नियां शामिल रहीं…संजीवनी कार्यक्रम की आयोजनकर्ता रश्मि आनंद वर्धन ने बताया कि, संजीवनी दिवाली फेस्ट कई सालों से हर बार सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट में लगता आ रहा है…और यहां पर कई महिलाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए इंस्टिट्यूट मंच प्रदान करता है…इस दौरान तरह-तरह के स्टॉल्स महिलाएं लगाती हैं…जिसमें कपड़े, ज्वेलरी, क्रोकरी, फूड आइटम्स से संबंधित सामान मिलता है…औऱ इससे जो आय प्राप्त होती है…उस आय को प्रदेश के जनकल्याणकारी कार्यों में लगाया जाता है…संजीवनी दिवाली फेस्ट का आज दूसरा दिन है…कार्यक्रम में CS डॉक्टर संधू की पत्नी और संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधू,  ACS आनंदवर्धन की पत्नी और संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन समेत अनुराधा जैन, सुनीता सुभाष कुमार सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे…

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.