No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

इस दशहरे हम अपने अंदर के रावण को खत्म करें-  रंजना कालरा

Displaying 20231023_115712.heic

सी.एस. इंटरनेशनल स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ में विजयदशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में नवमी कक्षा के छात्र जयंत राठौड़ ने रावण का दहन किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए अध्यापक रंजना कालरा ने बताया कि बच्चे कई दिनों से इस उत्सव की तैयारी कर रहे थे, नवमी तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बहुत जी मेहनत से रावण का पुतला बनाया। उन्होंने कहा कि इस दिन श्री रामचंद्र जी ने लंका के राजा रावण का वध किया था। उन्होंने बताया कि हमें इस उत्सव पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने अंदर की बुराइयों का नाश करके अपने अंदर की अच्छाई का एक नया सूर्योदय करें। सभी विद्यार्थी रावण दहन को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। रावण दहन के समय विद्यालय परिसर जय श्री राम के नारों से गूँज उठा। स्कूल के प्रिंसीपल जिम्मी कटारिया ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर इस कार्यक्रम की तैयारी में हेतु लगे अध्यापक शैली, बूटा सिंह, परमप्रीत कौर तथा विद्यार्थियों को   पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के उत्सव का आयोजन होता रहता है, जिससे कि विद्यार्थी अपने इतिहास के बारे में जान सके। उन्होंने कहा विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के उत्सव का आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.