राजस्थान बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण के तहत आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि चंद्रयान सफलतापूर्वक उतर गया, लेकिन ‘राहुलयान’ न तो लॉन्च हो सका और न ही लैंड हो पाया है। उन्होंने इंडिडा गठबंधन पर पर तंज कसा। कहा- इनके गठबंधन के हालात नाम बड़े, दर्शन छोटे जैसे है। इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत को निशाने पर लिया। वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार सुखी है, लेकिन जनता दुखी है। कांग्रेस ने कर्जमाफी का झांसा देकर वोट प्राप्त किए है, लेकिन जनता का कर्जा माफ नहीं हुआ। आज के कार्यक्रम की खास बात यह रही है कि लंबे अरसे बाद वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह एक मंच पर दिखाई दिए। मंच पर वसुंधरा राजे के धुर विरोधी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।