सीमा के पास गुंजी में जवानों के साथ बिताएंगे समय
पीएम मोदी पार्वती कुंड में करेंगे पूजा- अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे…. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि पीएम मोदी 12 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे… जहां वह पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे…. वही इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश से आशीर्वाद की कामना भी करेंगे…. वह सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी और सीमा सड़क संगठन बीआरओ के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे…

