निवाई में करेंगी सभा को संबोधित
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करने जा रही है… वे 10 सितम्बर को निवाई में जनसभा को सम्बोधित करेगी…. सभा को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है.. और कई नेताओं ने प्रस्तावित सभा स्थलों का जायजा भी ले लिया है…. राजस्थान में पि्रयंका गांधी का यह पहला चुनावी दौरा होगा…. इससे पहले राहुल गांधी बेणेश्वर धाम ….और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भीलवाड़ा में सभाएं कर चुके है…. और अब प्रियंका गांधी का कार्यक्रम बनाया गया है….. प्रियंका गांधी इससे पहले मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद कर चुकी है ….और अब राजस्थान में इनकी सभाओं की शुरूआत हो रही है।….इससे यह तय हो गया है कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय रहेगी…..