Thursday, June 19, 2025
spot_img

Latest Posts

अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, नहीं जुड़ पाएंगी भारत जोड़ो यात्रा के साथ

Priyanka Gandhi Hospitalised: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. 

Priyanka Gandhi Hospitalised: तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी. उन्होंने शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी. तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.’’

प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था. दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. 

यूपी में यात्रा क्या रूट है?
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी. 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं. फिर यात्रा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी. 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.