Friday, September 20, 2024
spot_img

Latest Posts

जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को मिली बंपर जीत, भाजपा के सुशील रिंकू को दी मात

चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील रिंकू को मात दी। चन्नी को 3,90,053 वोट मिले वहीं भाजपा के सुशील रिंकू को 2,14,060 व आप को 2,08,889 वोट मिले।

चन्नी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे। हर राउंड के बाद उनके और प्रतिद्वंद्वी के बीच वोटों का फासला बढ़ता चला गया।

2007 में निर्दलीय जीता था चुनाव
पंजाब कांग्रेस के दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी ने 2007 में चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को 10 हजार से अधिक वोटों से पटखनी दी थी। इसके बाद 2010 में कैप्टन अमरिंदर सिंह दोबारा उन्हें 2010 में कांग्रेस में लेकर आए थे।

राहुल गांधी के नजदीकी
2012 में युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद से वह लगातार कांग्रेस में ही बने हुए हैं। 2012 में फिर उन्हें पार्टी ने चमकौर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया। चन्नी ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर 2017 में अपनी दावेदारी पेश की। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें 2017 में दोबारा चमकौर साहिब की जिम्मेदारी दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद चन्नी को सीएम बनाया गया था।

चन्नी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत खरड़ नगर काउंसिल के पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। उन्होंने 3 बार पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। एक बार वह खरड़ नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद पर भी रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.