Thursday, September 19, 2024
spot_img

Latest Posts

समुद्र के नीचे 25 अरब पाउंड में बनेगी सुरंग, अफ्रीका को यूरोप से जोड़ने की तैयारी, जानें क्या है प्लान

समुद्र के नीचे स्पेन और अफ्रीका को जोड़ने वाली 17.2 मील लंबी सुरंग करीब 25 बिलियन पाउंड की लागत से बन रही है। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा है कि जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के लिए फिक्स्ड लिंक प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए जल्दी ही बैठक आयोजित की जाएगी।मेड्रिड: स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने आने वाले कुछ सालों में स्पेन को अफ्रीका से जोड़ने वाली 17.2 मील लंबी सुरंग के बनने की उम्मीद जताई है। समुद्र के नीचे बनने वाली इस सुरंग लिंक परियोजना पर पहली बार 40 साल पहले चर्चा की गई थी। इसे स्पेन और मोरक्को के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका दोनों के लिए एक रणनीतिक कुंजी के रूप में देखा जाता है। अब इसके बनने की उम्मीद बढ़ने लगी है। पुएंते से पहले रकेल सांचेज ने बीते साल 2023 में इस परियोजना पर आगे बढ़ने की बात कही थी।

स्पेन की ओर से बीते साल मोरक्को सरकार को बताया कि स्पेनिश निर्माण क्षेत्र मोरक्को में बुनियादी ढांचे के विकास में मदद करने के लिए उत्सुक है। उनका कहना है कि हम जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के लिए फिक्स्ड लिंक प्रोजेक्ट के अध्ययन को प्रोत्साहन दे रहे हैं, जिसे दोनों देशों ने चालीस साल पहले शुरू किया था। स्पेन और मोरक्को के साथ-साथ यूरोप और अफ्रीका के लिए भी रणनीतिक परियोजना है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.