Tuesday, September 17, 2024
spot_img

Latest Posts

Maratha Aarakshan: मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, मनोज जरंगे पाटिल आज सुबह 8 बजे तोड़ेंगे अनशन

Maharashtra News: महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया है. मनोज जरांगे आज सुबह 8 बजे अपना अनशन तोड़ सकते है.

महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने मनोज जरांगे पाटिल द्वारा आज विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा के बाद जश्न मनाया क्योंकि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं. मनोज जरांगे आज सुबह 8 बजे अपना अनशन तोड़ सकते है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थित में मनोज जरांगे अपना अनशन तोड़ेंगे. अनशन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते है.

कैबिनेट मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मनोज जरांगे से देर रात मिलने के लिए पहुंचा था. मनोज जरांगे की सभी मांगों को लेकर अध्यादेश निकल गया. अध्यादेश की कॉपी मनोज जरांगे को सौंपी गई. उनकी सभी मांगे पूरी की गई है. मांगों को लेकर GR निकालने की मांग की गई थी. मनोज जरांगे ने मांग रखी थी कि अंतरावली सहित महाराष्ट्र के सभी मामले जो दर्ज है उसे वापस लिया जाए. उसका सरकारी आदेश का पत्र (GR) उन्हें दिखाया जाए.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.