Thursday, September 19, 2024
spot_img

Latest Posts

पंजाब : मुख्यमंत्री द्वारा दक्षिण कोरिया को हराकर एशियाई खेल के फ़ाईनल में दस्तक देने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हांगज़ू (चीन) में चल रही एशियाई खेल के फ़ाईनल में प्रवेश करने के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व और ऐतिहासिक पल हैं, क्योंकि हमारी हॉकी टीम ने सेमी-फ़ाईनल में दक्षिण कोरिया की टीम को 5-3 के अंतर से हराकर एशियाई खेल के फ़ाईनल में दस्तक दे दी है। ख़ुशी के पलों को साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूची टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान से हरेक देश के निवासी का सिर गर्व से ऊँचा किया है। हॉकी के सुनहरे भविष्य के भरोसे के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं, जब हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही अपनी पुरातन शान हासिल कर लेगी।
मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि भारतीय हॉकी टीम की यह शानदार जीत हमारे लाखों नौजवानों को प्रेरित करेगी, जो खेल के क्षेत्र में तन-मन से सख़्त मेहनत कर रहे हैं। टीम के शानदार भविष्य और सफलता के लिए कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारतीय हॉकी टीम फाईनल में बाज़ी मारकर देश का गौरव और अधिक बढ़ाएगी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.